भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 66 लोगो को पदम पुरस्कार प्रदान किए ।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। वे भारतीय सिनेमा के एक अमिट प्रतीक बने रहेंगे। उन्होंने सांसद के रूप में भी कार्य किया। छह दशकों से अधिक के अपने समृद्ध करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनके असाधारण योगदान ने न केवल भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया है, बल्कि जनता के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी है ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री बलदेव सिंह को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री प्रदान किया। श्री बलदेव सिंह एक अनुभवी हॉकी कोच हैं, जिन्होंने चार दशकों से भी अधिक समय तक भारतीय हॉकी के लिए विशिष्ट सेवाएँ दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुश्री हरमनप्रीत कौर भुल्लर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री प्रदान किया। सुश्री भुल्लर भारतीय महिला क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और प्रेरणादायक शख्सियत हैं। वह अपनी पीढ़ी की सबसे ऊर्जावान और प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक के रूप में उभरी हैं।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने पहुचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू केन्द्रीय मंत्रीयो के साथ ।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने पहुचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू केन्द्रीय मंत्री के साथ बात करते हुए।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित पुरस्कार विजेताओं को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हार्दिक बधाई दी और शुभकामनाएं दी जिनके राष्ट्र के प्रति असाधारण योगदान दिया । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार विजेताओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों और असाधारण सेवा का जश्न मनाया गया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ता और योगदान हमारे समाज में उत्कृष्टता की भावना को प्रेरित और मजबूत करता रहता है ।

Popular posts
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू केन्द्रीय़ मंत्री मनोहर लाल खट्टर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री, विद्युत मंत्री (भारत सरकार), से मिलने पहुचे ।
चित्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की ।
चित्र
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ऋषिकेश के गुरुद्वारा साहिब में हुए शुभ ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया ।
चित्र
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मिलने पहुचे एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत शाहल ।
चित्र
भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है:पीएम मोदी
चित्र