नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सायप्रस के राष्ट्रपति जी और उनके डेलिगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रपति जी, पिछले वर्ष, आपने सायप्रस में हमारा अत्यंत गर्मजोशी से स्वागत किया था। भारत के प्रति विशेष सम्मान दिखाते हुए, आपने मुझे सायप्रस के highest honour से सम्मा नित किया। पूरे विज़िट के दौरान, आपकी आत्मीयता, आपका स्नेह और भारत के प्रति आपका विशेष जुड़ाव हमने बहुत गहराई से महसूस किया। और आज आपकी भारत यात्रा, हमारी shared journey का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव है।
भारत और सायप्रस के बीच यह स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप,दोनों देशों के फाइनैन्शल और सर्विसेज़ hubs को जोड़कर,कॉमर्स के लिए कैपिटल अन्लॉक करेगी। यह सायप्रस के इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, और ऐग्रिकल्चर सेक्टर में भारतीय कम्पनीस के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। और भारत के तेजी से बढ़ रहे शिपिंग और मैरीटाइम क्षेत्रों में नया निवेश लेकर आएगी।
इतना ही नहीं, हम इंडो-पेसिफिक oceans इनिश्यटिव, और इंडिया-मिडल ईस्ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडर जैसे महत्वपूर्ण पहलों से; कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे। साइप्रस में रह रहे भारतीय professionals और students, हमारे लोगों के बीच संबंधों को और सशक्त बना रहे हैं। इन ties को और सुदृढ़ करने के लिए हमने जल्द-ही एक व्यापक माइग्रैशन एण्ड मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप; और साथ-साथ सोशल सिक्युरिटी एग्रीमन्ट करने पर सहमति बनाई हैं।
भारत और सायप्रस का नाता, समय की कसौटी पर बार-बार खरा उतरा है। आज, भारत-सायप्रस स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप के गठन से, हम अपने संबंधों को नई ऐम्बिशन और नई स्पीड देने जा रहे हैं।