टीएमसी सिंडिकेटों को मंडियों से हटाया जाएगा।- प्रधानमंत्री मोदी
                    नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा बंगाल का ये चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए ही है...बंगाल की पहचान बचाने के लिए ही है। आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है। यहां पर TMC जिस रास्ते पर चल रही है...उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। TMC...घुसपैठियों के लिए.. .घुस पैठियों की सरकार बनाना चाहती है। ऐसी सरकार...जो सिर्फ घुसपैठियों के मजहब...घुसपैठियों की भाषा...और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी... और उस घुसपैठिया सरकार, उनके लिए अगर कोई दुश्मन होगा, तो यहां बैठे मेरे आप सभी भाई-बहन इस घुसपैठिए सरकार के दुश्मन होंगे। और इसलिए, बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र...इस बार ठान चुका है...संकल्प ले चुका है, फैसला कर चुका है। पालटानो दोरकार... पाल टानो दोर कार... पालटानो दोरकार... पालटानो दोरकार...

                        नरेन्द्र मोदी ने कहा बीजेपी, विकास और विरासत के लिए समर्पित ये भाजपा पार्टी है। ये हमारी सरकार है...जिसने हमारे प्राणप्रिय बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा घोषित किया है। ये हमारी सरकार है..जिसने संथाली भाषा में भारत के संविधान का आधिकारिक संस्करण जारी किया। इतना ही नहीं...बंगाल भाजपा ने, कुड़ माली भाषा को लेकर भी बहुत बड़ी घोषणा की है। ये दिखाता है, भाजपा बंगाल की विरासत को लेकर कितनी गंभी र है। TMC की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए। 15 साल कम समय नहीं होता है। आप मुझे बताइए 15 साल में ये टीएमसी की निर्मम सरकार ने आपको क्या दिया, क्या मिला आपको...आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? ना पढ़ाई, ना कमाई, ना दवाई, और ना सिंचाई...यहां सबकुछ बेहाल है। और आपको अगर अपना एक छोटा सा घर भी बनाना हो..तो टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर हैं। तृणमूल के MP हों या फिर MLA हों, इनको आपकी सम स्याओं से कोई सरोकार नहीं है। ये लोग सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं। यहां आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर टीएमसी के सिंडिकेट ने कब्जा कर रखा है।

                     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मुझे लोग बताते हैं...यहां अगर एक बार बिजली चली जाए, तो कई-कई दिन बाद आती है। कभी तो बिजली आती नहीं, लेकिन बिजली बिल ज़रूर आता है...आता है कि नहीं आता है, बिना बिजली, बिजली का बिल आता है कि नहीं आता है। और वो बिल मामूली नहीं भारी भरकम बिल आता है। ये इसलिए हो रहा है...क्योंकि टीएमसी के सिंडिकेट ने बंगाल में बिजली कारखानों को तबाह कर दिया है।..तबाह कर दिया है। साथियों, यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले-गाड़ियां चका-चक चमक रहे हैं। चमक रहे हैं कि नहीं चमक रहे हैं, आपके साथ अन्याय हो रहा है कि नहीं हो रहा है। आपकी कोई परवाह नहीं की जाती है ये आप जानते हैं ना। इसलिए मोदी ने संकल्प लिया है... यहां के कोयले को लूटने वालों को...आपको अंधेरे में रख ने वालों को...छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुन करके इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा। ये TMC में सबका नंबर लगे गा। और ये मोदी की गारंटी है। TMC का मंत्री हो या संतरी, जो भी लूट में शामिल है, पूरा हिसाब होगा।एक तरफ   TMC बिजली की लूट में लगी है...वहीं मोदी आपका बिजली बिल जीरो करने में जुटा है। जीरो बिजली बिल.. और मोदी ने आपको बिजली देने और बिजली बिल ज़ीरो करने की योजना लागू कर दी है।
                    नरेन्द्र मोदी ने कहा इस योजना का नाम है पीएम-सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना है। इसके तहत, एक परिवार को लगभग अस्सी हज़ार रुपए दिए जा रहे हैं...कितने... कितने... एक परिवार को 80 हजार रूपये... ताकि आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगा सकें और अपनी बिजली खुद पैदा कर सकें। लेकिन ये यहां का दुर्भाग्य है कि TMC इस योजना को बंगाल में घुसने ही नहीं देती है, सिर्फ लिखा-पढ़ी पर लटका कर रखती है, सही से लागू नहीं होने दे रही है। आपके पड़ोस में ओडिशा है...वहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार है। ओडिशा में, करीब साठ हज़ार परिवारों को मुफ्त बिजली स्कीम का फायदा मिल चुका है। लगभग सवा तीन सौ करोड़ रुपए... ये आंकड़ा याद रहेगा... सवा तीन सौ करोड़ रुपए.. ये ओड़िशा में उन परिवारों को मिल चुके हैं। लेकिन टीएमसी की निर्मम सरकार की गरीब विरोधी दुर्नीति के कारण...पश्चिम बंगाल में अभी तक सिर्फ 500 परिवारों को ही इसका फायदा मिल पाया है। सिर्फ 500… इतना बड़ा बंगाल, इतने सारे परिवार.. सिर्फ 500… वो भी उनके जो चहेते हैं ना उनको आपको नहीं… आप यहां भी, हमारे इन सभी साथियों को विजयी बनाइए… मोदी आपको गारंटी देता है... आपके हर घर में 80 हजार… दिल्ली में आपने पीएम बनाया है...अब यहां भी बीजेपी का सीएम बनाइए मैं आपको गारंटी देता हूं...यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और महंगे बिल से भी मुक्ति मिलेगी।
                प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा TMC की निर्मम सरकार ने आपको अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से भी वंचित रखा है। बीजेपी सरकार बाकी देश में खास कर आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य मॉडल स्कूल बना रही है... बाकी जगहों पर आधुनिक पीएमश्री स्कूल बनाए जा रहे हैं। यहां भी ऐसे स्कूलों का हम विस्तार करेंगे। बीजेपी सरकार आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का भी नेटवर्क बनाएगी। यहां के आलू किसानों की तकलीफ की चर्चा मैं काफी समय से कर रहा हूं। आप यहां बीजेपी की सरकार बनाइए...यहां के किसानों की परेशानी को कम करने के लिए हम दिन-रात एक कर देंगे। हम मेहनत करने में कमी नहीं करेंगे। बंगाल की मंडियों से टीएमसी के सिंडिकेट को खदेड़ा जाए गा। ताकि आलू किसानों का, धान किसानों का शोषण बंद हो। आपके लिए बंगाल बीजेपी ने दो बहुत बड़ी घोषणाएं भी की हैं। बंगाल बीजेपी ने धान किसानों के लिए 3100 रुपए का MSP तय किया है। साथ ही, बंगाल बीजेपी ने पीएम किसान सम्मान निधि को 6 हज़ार रुपए से बढ़ाकर...नौ हज़ार रुपए करने की भी घोषणा की है।
                   नरेन्द्र मोदी ने कहा 2014 से पहले देश में जब कांग्रेस की सरकार थी... टीएमसी के लोग उस सरकार में भागीदार थे, उस समय सिर्फ 8-10 वन उपज पर ही MSP मिला करता था। ये हमारी सरकार है जो अब सौ के करीब वन-उपज पर MSP देती है। कहां दस और कहां सौ.. लेकिन TMC सरकार में आपको इसका भी फायदा नहीं मिलता। मैं आपको भरोसा देता हूं। मोदी की गारंटी है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार की तरह ही...बंगाल के आदिवासी परिवारों को भी इसका पूरा लाभ दिया जाएगा। इससे यहां तेंदुपत्ता और साल पत्ता के काम में जुटे साथियों को बहुत फायदा होगा। साथ ही, वन-धन केंद्रों का भी विस्तार किया जाएगा... ताकि आदि वासी बहनों की कमाई बढ़े और सभी का जीवन बेहतर हो। झारग्राम को अरण्य सुंदरी भी कहा जाता है। यहां पर्यट न के लिए आपार संभावनाएं हैं। यहां होम-स्टे आधारित टूरिज्म, इको-टूरिज्म खूब फल-फूल सकता है। इसलिए यहां रेल कनेक्टिविटी पर केंद्र सरकार बहुत काम कर रही है। इस क्षेत्र को हमने तीन तेज़ रफ्तार वंदेभारत और आठ अमृत भारत ट्रेनों से भी जोड़ा है। लेकिन साथियों, रोड हो, रेल हो, ऐसी विकास परियोजनाओं पर...तेजी से काम करने के लिए राज्य सरकार की सक्रियता जरूरी होती है। और TMC से यहां कोई उम्मीद बची नहीं है। इस लिए, यहां बीजेपी का MLA और BJP का सीएम बनाना बहुत ज़रूरी है।

Popular posts
राजौरी गार्डन में कराए जा रहे विकास कार्यो में भारी त्रिटीया धटीया स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्य ।
चित्र
तालाबों के नामकरण की बड़ी दिलचस्प प्रक्रिया है।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने(एनडीएमसी) के अध्यक्ष के साथ बैठक में,कार्यों की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की ।
चित्र
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कार्यों की स्थिति और प्रगति को लेकर निगमयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैठक की।
चित्र
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू सर गंगा राम अस्पताल में संस्थापक दिवस समारोह में शामिल हुए ।
चित्र