आज प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी की अध्यक्षता में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी बैठक में सम्मिलित हुई। हम सभी के प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के स्रोत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री

जी का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र प्रथम के मंत्र को समर्पित है। गरीब कल्याण से अंत्योदय तक, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और जनसेवा को राष्ट्रसेवा की साधना बनाना उनकी कार्यसंस्कृति का मूल भाव है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के इसी सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा को संगठन का संस्कार बनाने का व्यापक अभियान है। दिल्ली भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह है कि पूरे समर्पण और आत्मीयता के साथ इस अभियान से जुड़ें और सेवा के इस संकल्प को प्रत्येक बस्ती, प्रत्येक परिवार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। बैठक में दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, सांसदगण, कैबिनेट के सहयोगी, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे