मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 70 लाख पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज 1,100 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया।

 

उपराष्ट्रपति भवन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक विद्यालयों के बारे में जानकारी दी।
उपराष्ट्रपति भवन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक विद्यालयों के बारे में जानकारी दी। एनसीसी के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अंतर्गत कैडेट विनि मय कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की उत्कृष्ट पहल बताया। उन्होंने 'नशा मुक्त भारत अभि यान' और 'स्वच्छ भारत अभियान' सहित एनसीसी की सामुदायिक सेवा पहलों की भी प्रशंसा की और एनसीसी पूर्व छात्र संघ की स्थापना का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 70 लाख पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज 1,100 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 70 लाख पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज मॉडल टाउन विधानसभा के सभी सम्मानित नागरिकों, RWAs, युवाओं, मातृशक्ति और जनप्रतिनिधियों मिलकर पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मॉडल टाउन विधानसभा के सभी सम्मानित नागरिकों, RWAs, युवाओं, मातृशक्ति और जनप्रतिनिधियों मिलकर पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज 1,100 पौधे लगाए व कहा यही सहभागिता दिल्ली को ग्रीन, स्वच्छ और विकसित बनाने के हमारे संकल्प को नई शक्ति देती है। मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि इस अभियान से जुड़ें, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत एक पौधा अवश्य लगाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, हराभरा भविष्य सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें इस अवसर पर विधायक अशोक गोयल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे