मैं मोदी ने सभी नागरिकों से अपील कि सतर्क रहें और अफवाहों में ध्यान न दे-पीएम मोदी

                      नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हम सबको याद है कि पूरा विश्व भूतकाल में कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजरा था | हम सभी की अपेक्षा थी कि कोरोना के संकट से निक लने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी | लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियाँ बनती चली गईं | वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं | मैं Gulf Count ries का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं |जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है | इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है | हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है|।

                    नरेन्द्र मोदी ने कहा निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है | मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है | जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए | यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है | ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं | मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरूक रहें, अफवाहों के बह कावे में ना आएं | सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं | मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।

                प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भारत की ताकत यहाँ के कोटि–कोटि लोगों में निहित है । आज ‘मन की बात’ में एक ऐसे प्रयास के बारे में बताना चाहता हूं, जो देशवासियों की जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है । ये प्रयास है - ज्ञान भारतम सर्वे, जिसका संबंध हमारी महान संस्कृति और समृद्ध विरासत से है । इसका उद्देश्य देश भर में मौजूद manuscripts यानि पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा करना है । इस सर्वे से जुड़ने का एक माध्यम, ज्ञान भारतम ऐप है । आपके पास अगर कोई manuscript है, पांडुलिपि है, या उसके बारे में जानकारी है, तो उसकी फोटो ‘ज्ञान भारतम ऐप’ पर जरूर साझा करें । हर entry से जुड़ी जानकारी को दर्ज करने से पहले उस की पुष्टि भी की जा रही है । मुझे इस बात की खुशी है कि अब तक हजारों manuscripts पांडुलिपि लोगों ने शेयर की हैं । उदाहरण के तौर पर अरुणाचल प्रदेश के नामसाई के चाओ नंतिसिन्ध लोकांग जी ने ताई लिपि में पांडुलि पियाँ साझा की हैं । अमृतसर के भाई अमित सिंह राणा ने गुरुमुखी लिपि में पांडुलिपि शेयर की हैं । यह हमारी महान सिख परंपरा और पंजाबी भाषा से जुड़ी लिपि है । कुछ संस्थाओं ने palm leaf यानि ताड़ के पत्तों पर लिखी manuscripts दी हैं । राजस्थान के अभय जैन ग्रंथालय ने copper plates पर लिखी बहुत पुरानी पांडुलिपियाँ share की हैं । वहीं, लद्दाख की Hamis Monastery ने तिब्बती में बहुमूल्य पांडुलिपियों के बारे में जानकारी दी है । यहाँ पर मैंने कुछ ही उदाहरण दिए हैं । यह survey, जून के मध्य तक जारी रहने वाला है । आप सभी से मेरा आग्रह है कि अपनी संस्कृति से जुड़े पहलुओं को सामने लाएं और share करें ।

                   नरेन्द्र मोदी ने कहा भारत दुनिया का सबसे युवा देश है । देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है, तो बहुत बड़ी मदद मिलती है । राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है, मेरा युवा भारत यानि MY Bharat संगठन । ये संगठन देश के युवाओं को अलग – अलग positive गतिविधियों से जोड़ रहा है । हाल ही में MY Bharat द्वारा Budget Quest का आयोजन किया गया । इसका मकसद था देश भर के युवाओं को budget प्रक्रिया और नीति निर्माण से जोड़ना । इससे जुड़ी quiz में देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया । Quiz के बाद करीब एक लाख साठ हजार प्रतिभागियों को निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना गया । मुझे इनमें से कुछ निबंध पढ़ने का अवसर भी मिला । इनसे पता चलता है कि मेरे युवा साथी देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए कितना तत्पर हैं । तेलंगाना के सूर्यापेट से कोटला रघुवीर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सौरभ बैसवार और बिहार के गोपालगंज से सुमित कुमार ने किसान कल्याण से जुड़े topic पर लिखा है । पंजाब के मोहाली से आंचल और ओडिशा के केंद्रपाड़ा से ओम प्रकाश रथ ने, women – led devel opment को आगे बढ़ाने के तरीकों पर अपने विचार प्रकट किए हैं। हरियाणा के यमुनानगर से प्रथम बरार ने लिखा है कि Green और Clean Bharat ही समृद्ध भारत का मार्ग है । इससे उनकी गहरी सोच का पता चलता है । दिल्ली के शंख गुप्ता का सुझाव है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए और अधिक प्रयास होने चाहिए ।हमारे युवा साथियों ने skill development और ease of doing business पर भी अपने विचार साझा किए हैं । मैं उन सभी युवाओं की सराहना करता हूं, जो अपने ideas share कर रहे हैं । ये विचार देश को आगे ले जाने में बहुत अहम हैं ।

                    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा देशभर के cricket fans के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है | जब भारत ने T20 World Cup में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई | अपनी team की इस शानदार सफलता पर हम सभी को बहुत गर्व है | पिछले महीने के आखिर में कर्ना टक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की cric ket team ने रणजी trophy को अपने नाम कर लिया | सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस team ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया | यह अभूतपूर्व सफलता खिलाड़ियों के कई बरसों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है | टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भुत कौशल दिखाया | अपने नेतृत्व से इस जीत में उन्होंने अहम योगदान दिया | आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए हैं | इस जीत से टीम के खिलाड़ी और coaching staff के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत रोमांचित हैं | Cricket के मैदान में इस शानदार प्रदर्शन के बाद वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ गया है | आने वाले समय में यह कई युवाओं को sports को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा | जम्मू-कश्मीर के लोगों में खेलों को लेकर गजब का जज्बा रहा है | मुझे खुशी है कि अब यह बड़े खेल आयोजनों का हब भी बनता जा रहा है | Khelo India Winter Games के लिए गुलमर्ग तो पहले ही अपनी पह चान बना चुका है | Football जैसे sports भी यहां के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं | मुझे आशा है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की जीत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा ।

                 नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं अक्सर कहता हूं, जो खेलेगा, वो खिलेगा | मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि हमारे देश के युवा, अब उन खेलों को भी खूब अपना रहे हैं, जो पहले उतने लोकप्रिय नहीं थे | उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली Athlete गुलवीर सिंह ने ऐसे ही एक खेल में कमाल कर दिखाया है | उन्होंने कुछ ही हफ्ते पहले New York City Half Marathon में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला | वे एक घंटे से कम समय में Half Marathon पूरा करने वाले पहले भारतीय Athlete बने | Squash खिलाड़ी बेटी अनाहत सिंह ने Squash on Fire Open का बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया | सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने ये सफलता हासिल की | इसके साथ ही वे PSA World Ranking में Top-20 में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई महिला खिलाड़ी बन गई हैं | मुझे अस्मिता Athletics League की जानकारी भी मिली है | इसमें 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कई sporting events का शानदार आयोजन किया गया | League में करीब 02 लाख बेटियों ने भागीदारी की | ये देखकर अच्छा लगता है कि भारत की नारीशक्ति देश में हो रहे इस sporting transformation में अहम भूमि का निभा रही है |


Popular posts
होर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के अनेक जहाज फंसे हैं, उनमें बहुत बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं। प्रधानमंत्री
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर झंडेवाला मंदिर में भगवती के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन किए ।
चित्र
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सभागार में आयोजित सनावर मिलिट्री हेरिटेज कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।
चित्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में“दिल्ली के गौरव UPSC 2026 में प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया।
चित्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया।
चित्र