नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आज के दिन दुनिया के दो बड़े इनोवेशन हब्स एक साथ आ रहे हैं। जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं, तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ ट्रस्ट का और शेयर्ड वैल्यूस का है। इसी सोच के साथ राष्ट्रपति मैक्रोंऔर मैंने वर्ष 2026 को इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के रूप में सेलिब्रेट करने का निर्णय किया है। ये एक सेलिब्रेशन ही नहीं, ये हमारा साझा कमिटमेंट भी है। कमिटमेंट टू इनोवेट, कमिटमेंट टू लीड। भारत और फ्रांस ने अनेक स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में मिलकर काम किया है, इससे हमारा जो आपसी भरोसा मजबूत हुआ है, उसने हमारे रिश्तों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के अहम पड़ाव तक पहुंचाया है। आने वाले समय में, हर सेक्टर में हमारी कलेक्टिव क्रिएटिविटी पूरे विश्व का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगी।
नरेन्द्र मोदी ने कहा भारत अपनी हजारों वर्षों की यात्रा में मैथ्स, मेडिसिन, मेटलर्जी और आर्किटेक्चर जैसे अनेक क्षेत्रों में मानव कल्याण के लिए इनोवेट करता रहा है, और अब 21वीं सदी में भी भारत के युवा ‘इनोवेट फॉर ग्लोबल गुड’ की उस यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आप देखिए, भारत के वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम से लेकर के हमारी वर्ल्ड क्लास रिसर्च लैब्स तक एक नया can do optimism उभर रहा है। स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम से एक दशक में ही भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 2014 में भारत में जहां सिर्फ चार यूनिकॉर्न थे, आज भारत में 120 से अधिक यूनिकॉर्न्स हैं। इनकी टोटल वैल्यू 350 बिलियन डॉलर से अधिक या लगभग 300 बिलियन यूरो है। आज दुनिया की करीब-करीब हर बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी भारत के स्टार्टअप, भारत के इनोवेशन से किसी ना किसी रूप में जुड़ी हुई है ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा बीते एक दशक में हमने स्कूलों से लेकर इंडस्ट्रीज तक इनोवेशन के लिए एक Conducive Ecosystem तैयार किया है। स्कूलों में अटल टिंकरिंग labs से लेकर मेंटरशिप, स्कॉलरशिप और स्टार्टअप कैपिटल तक आज एक सशक्त नेटवर्क मौजूद है। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े Hackathon Ecosystems में से एक है। यहां प्राइवेट सेक्टर की रिसर्च इनोवेशन स्कीम के जरिए सीधा सपोर्ट मिल रहा है। स्टार्टअप इंडिया 2.0 से डीप-टेक इनोवेशन के लिए कैपिटल मोबिलाइजेशन किया जा रहा है। हमारा अटल इनोवेशन मिशन आने वाली 24 फरवरी को एक दशक पूरा करेगा, और इतने ही समय में ये दुनिया के सबसे बड़े ग्रास रूट्स इनोवेशन मिशन में से एक बन चुका है। हमारी 10,000 से ज्यादा टिंकरिंग लैब्स आज 1 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट, इनोवेटर्स के साथ काम कर रही है। इस मिशन से 100 से ज्यादा इनक्यूबेटर्स और कई deep tech स्टार्टअप्स भी उसके साथ जुड़े हुए हैं। मैं आज यहां मौजूद सभी इंडस्ट्री कैप्टन से भी विशेष आग्रह करूंगा कि आप अटल इनोवेशन मिशन के साथ जरूर जुड़े।
नरेन्द्र मोदी ने कहा विकसित भारत की यात्रा को इनोवेशन का इंजन चाहिए, इसलिए इस वर्ष के बजट में भी हमने इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने पर बल दिया है। कंटेंट क्रिएशन को मजबूती देने के लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएगी। एआई, क्वांटम, बायोटेक, सेमीकंडक्टर और क्लीन एनर्जी में हम मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। इसके साथ-साथ हम टेक्सटाइल्स, केमिकल्स, स्पोर्ट्स गुड्स, प्रिसिजन टूल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, हर सेक्टर में इनोवेशन को प्रमोट करेंगे। हमें बहुत गर्व है कि भारत वुमेन लेड रिसर्च और इनोवेशन का उज्ज्वल उदाहरण बन रहा है। आज लगभग 50 परसेंट स्टार्टअप्स में कम से कम एक वुमेन डायरेक्टर है। एक बहुत बड़ी संख्या में छात्राएं STEM ग्रेजुएट्स बन रही हैं। कृषि, स्वास्थ्य या फिर स्पेस मिशंस Women are leading everywhere.